📰 पूरी खबर:
मनासा.*05 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब मनासा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (CM Rise) मनासा में दोपहर 2.00 बजे से आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र मनासा के विधायक लॉ अनिरुद्ध माधवजी मारू, विशेष अतिथि जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री अमन जी वैष्णव (IAS), डॉ अक्षय सिंहजी बावेल, लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष MJF लायन रमेशजी मूंदड़ा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बी एल जावरिया रहे, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा निवृत्त उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग MJF लॉ डॉ राजेश जी पाटीदार रहे। इनके साथ मंच पर लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष लायन महेश राठी, सचिव लायन अनूप व्यास, कार्यक्रम संयोजक लॉ रामानुज परवाल, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री बी एल बसेर मंचासीन रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत कर किया गया।*
*कार्यक्रम में 210 उत्कृष्ट शिक्षक एवं बोर्ड परीक्षाओं में शतप्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्य एवं उनकी टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र मनासा के विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारू द्वारा शिक्षकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई देते हुए छात्रों की रुचि के अनुरूप विषय, खेल की ओर ध्यान देते हुए उन्हें अग्रसर करने का आव्हान किया। जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री अमन जी वैष्णव द्वारा बच्चों बढ़ती नशे की लत के प्रति आगाह करते हुए शासन की योजनाओं एवं पढ़ाई में रुचि बढाने की सलाह दी, जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ अक्षय सिंहजी बावेल ने शिक्षा को बेहतर बनाने की चर्चा की, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता MJF लॉ डॉ राजेशजी पाटीदार द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा एवं संस्कार निर्माण पर जोर दिया, कार्यक्रम को लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष लायन रमेश मूंदड़ा द्वारा संबोधन कर सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई दी, उनके द्वारा बताया गया कि लायंस क्लब द्वारा प्रति वर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने की बात कही।*
*कार्यक्रम के प्रारंभ में लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष लायन महेश राठी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव लायन नेमीचंद पाटीदार ने किया, पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय मनासा के प्राचार्य श्री बी एल बसेर द्वारा किया गया, कार्यक्रम में अतिथियों, शासकीय सांदीपनि विद्यालय मनासा के प्राचार्य एवं उनकी टीम द्वारा आवश्यक सहयोग के लिये तथा उपस्थित शिक्षकों, पत्रकारों का आभार लायन्स क्लब मनासा सचिव लायन अनूप व्यास द्वारा व्यक्त किया।*
*कार्यक्रम में लायंस क्लब मनासा के सदस्य लॉ यशवंत सोनी, लायन विष्णु सोनी, लायन अनिल डबकरा, लायन दिनेश झांवर, लायन अशोक मालपानी, लायन अनूप बम्ब, लायन प्रशांत शर्मा, लायन अंकित सारडा, लायन कैलाश कमरिया, लायन ललित मूंदड़ा, लायन अरुण बसेर, लायन अजय शर्मा , लायन एम के डे, लायन श्याम सोनी एवं सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक उपस्थित रहे।*