📰 पूरी खबर:

 

सिंगोली(निरंजन शर्मा ).नगर में शनिवार को राजस्थान रोडवेज की लापरवाही का मामला सामने आया। कोटा से उदयपुर की ओर जा रही रोडवेज बस क्रमांक *RJ 14 PE 4796* ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सिंगोली निवासी महेंद्र सिंह राजपूत (44) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह अपनी बाइक से घर से दुकान की तरफ जा रहे थे, तभी सिंगोली कस्बे से गुजर रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके हाथ, पैर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायल को तत्काल सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जांच में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि होने पर उन्हें नीमच रेफर किया गया है।

सिंगोली थाना पुलिस ने महेंद्र सिंह की शिकायत पर बस चालक किशोर सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।