📰 पूरी खबर:


 नीमच.श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच ने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अपने समाज के सात श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान करते हुए  प्रोफेसर राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई। 
     महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया कि नगर सभा नीमच के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में समाज के सप्त ऋषि तुल्य सात आदर्श शिक्षकों का जिनमें एक्सीलेंस कॉलेज  के  प्रोफ़ेसर डॉ संजय जोशी,   सी एम राइज सांदीपनि के महेश शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र के अकादमिक समन्वयक अंबिका प्रसाद जोशी, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल खोर की व्याख्याता पूजा शर्मा , हायर सेकंडरी स्कूल के राजेन्द्र शर्मा, संस्कृत विद्यालय की कुमुदिनी शर्मा, एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटी सादड़ी की ज्योति शर्मा का उत्तरीय पहनाकर एवं श्रीफल व प्रशस्ति स्वरुप अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठतम श्रद्धेय राधेश्याम  शर्मा,   अति विशिष्ट अतिथि कृष्ण कांत आचार्य, विशिष्ट अतिथि दिनेशचंद्र शर्मा एवं डॉ विनोद शर्मा अतिथि के रूप में मंचासीन थे।
     कार्यक्रम के प्रारंभ में महर्षि गौतम और सरस्वती की आराधना प्रियंका शर्मा द्वारा मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की गई। स्वागत उद्बोधन सचिव  रेखा शर्मा ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रभारी जया शर्मा ने शिक्षक सम्मान पर कविता गायन कर अपने भाव अभिव्यक्त किए। 
    कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट श्रद्धा त्रिपाठी ने एवं आभार कार्यक्रम संयोजक ज्योति अंबिका जोशी ने किया। महिला मंडल पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज की अन्य  शिक्षिकाओं का भी 
 इस अवसर पर सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज  की महिलाएं एवं पुरुष जन उपस्थित थे।