📰 पूरी खबर:

 

मनासा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा नीमच नाका मनासा पर नारियल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय विजेता रवि मालवीय हाड़ीपिपलिया रहे। तृतीय विजेता राहुल पाटीदार घोटापिपलिया रहे। विजेताओं को विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारु, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद जी राठौर,  व्यापारी संघ अध्यक्ष विवेक जी समदानी एवं डॉ. सर्वेश जी मारु द्वारा 10000/5100 एवं 3100 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन में मटकी फोड़ कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा पधारे हुए अतिथियों, प्रतियोगियों एवं धर्मप्रेमी दर्शकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।