📰 पूरी खबर:


     
भादवामाता (परमानंदशर्मा).भादवामाता परिसर मेंनागदा(ब्राह्मण)समाज का श्री राधाकृष्ण मंदिर पर भगवान श्री कृष्णजी का जन्मौत्सव बड़े ही  हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इसी प्रकार से यहां ग्राम-पटेल देवीलाल जी नागदा ने बताया कि आज जन्माष्टमी पर्व होने से 
यहां श्रीराधाकृष्ण मंदिर पर बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ में मंदिर पर सभी प्रकार से आवश्यक रुप से तैयारियां व यहां पर बड़े ही आकर्षक- मनमोहक साज सज्जा कि गई है। तो वहीं भगवान श्रीकृष्ण जी राधा का भी अलौकिक श्रृंगार किया गया है। यहां मंदिर प्रागंण पर भव्य भजन संध्या कि गई। श्रीकृष्णजी के बड़े ही कर्णप्रिय  सुमधूर-मिठे,मिठे भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।मंदिर पर श्रद्धालु जन नाचते गाते झुम उठे और जोरदार जयघोष करते हुए कि नंद के आनंद की जय यशोदा लाल की,हाथीघोड़ा पालकी जय हो कन्हैया लाल की सभी भक्तजन बड़े ही आनंद मय के साथ नाचते थिरकते हुए। इस भक्ति गंगा में डूबकियां लगा रहे थे। वहीं मंदिर के पुजारी जी द्वारा भगवान की विशेष- पूजाअर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म ठीक रात्रि 12 बजे हुआ। 
व सभी भक्तजन जोर जोर से उदघोष के साथ हाथी घोडा़ पालकी, जय कन्हैया लाल की। तत्पश्चात आरती होने के बाद भगवान की चरन्नामृत पंजेरी प्रसादी वितरण कीया गया। इसी प्रकार यहां भगवान के पोतरे धोने के लिए भी भगवान इन्द्रजी ने अपने कृपा दृष्टि के साथ रिमझीम रिमझिम कर बारिश शुरू कर झड़ी लगा दी जिससे सभी और क्षैत्र अंचल में एकदम वातावरण ही बदल कर आशानुरूप खुशनुमा माहौल छा गया।