📰 पूरी खबर:

 


सिंगोली.श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को महाकाल भक्तों के लिए डाक कांवड़ का आयोजन किया जा रहा है। *10 अगस्त 2026* को *गौमुख कुंड, चित्तौड़गढ़ किला* से डाक कांवड़ यात्रा प्रारंभ होकर *म.प्र. के सिंगोली स्थित श्री भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर* में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।

आयोजकों ने बताया कि यह डाक कांवड़ पूरे मार्ग में दौड़कर ले जाई जाएगी। यात्रा में डीजे भी साथ रहेगा और "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ शिवभक्त शामिल होंगे।

*ड्रेस कोड अनिवार्य*  
यात्रा में भाग लेने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री के लिए आयोजन समिति की *आधिकारिक टी-शर्ट* पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना टी-शर्ट किसी को भी यात्रा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सहयोग राशि *₹100 प्रति व्यक्ति* रखी गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से जल्द से जल्द अपना और साथियों का नाम पंजीयन कराने की अपील की है।

*ये रहेंगे इंतजाम*  
यात्रा की व्यवस्था के लिए *20 मोटरसाइकिल, 1 डीजे पिकअप, 1 सामान्य पिकअप, 7 कार* और सैकड़ों कांवड़ यात्री साथ चलेंगे। समिति ने कहा कि यात्रा के दौरान अनुशासन, श्रद्धा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।