📰 पूरी खबर:

 

 नीमच-सेवा, संवेदना, समर्पण, करुणा, मानवता एवं जीव दया से ओत-प्रोत रीजन से प्राप्त जुलाई माह की मासिक गतिविधि को जेएसजी उड़ान नीमच द्वारा तीन चरणों में संपन्न किया जिसमे 58 छाते, 10 बरसाती, एवं 05 तिरपाल जरूरतमंद को वितरित किए गये।
प्रथम चरण अंतर्गत
 नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड पर संचालित दीनदयाल रसोई में रसोई बनाने वाली जरुरतमंद महिलाओं को बरसात से राहत प्रदान करने के लिए आवश्यकता अनुसार छाते एवं बरसातीयों का वितरण किया गया। साथ ही वहां पर भोजन करने आने वाले अत्यंत जरूरतमंदों को छाते एवं बरसातीयों का वितरण किया गया।इस गतिविधि में 20छाते एवं 10 बरसातियों का वितरण किया गया।
द्वीतिय चरण अंतर्गत ग्रुप सदस्यों द्वारा अपने घर पर काम करने वाले या आसपास के जरूरतमंदों को लगभग 25 छातों का वितरण किया गया।इसमे घुमते हुए चयनित किये गए जरूरतमंदों को बारिश से राहत प्रदान करने के लिए छातों का वितरण किया गया। इस चरण की गतिविधि में लगभग 12 छातों का वितरण किया गया।
तृतीय चरण अंतर्गत ग्रुप सदस्यों द्वारा नीमच शहर की झुग्गी-बस्तियों में भ्रमण कर बहुत ही जिर्ण अवस्था में पाई गई प्रवासी मजदूरी करने आए मामा लोगों की झोपड़ियों पर बारिश से राहत प्रदान करने के लिए तिरपाल ढकवाए गये ।
 एवं इसी तरह नवजात बछड़े एवं उसकी मां को बरसात से राहत प्रदान करने के लिए ग्रुप सदस्य द्वारा गौमाता एवं बछड़े के शेड पर तिरपाल ढककर बारिश से राहत प्रदान करने की उत्कृष्ट सेवा  करते हुए गतिविधि को संपन्न किया गया।
सेवा की इन तीनों गतिविधियों में सामग्री प्राप्त करने वालों की खुशी का इजहार, उनके चेहरे पर संतुष्टि के भाव, एवं उनके द्वारा दी गई दुआएं  ग्रुप के लाभार्थियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के मानस पटल पर हमेशा अंकित रहेगा।
सेवा गतिविधियों को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक संपन्न करवाने वाले सभी सम्माननीय सदस्यों को  ग्रुप अध्यक्ष डॉ एम. एल. जैन, संरक्षक मुकेश आंचलिया, सचिव घनश्याम बाफना, कोषाध्यक्ष दिलीप मोगरा के साथ-साथ समस्त पदाधिकारीयो द्वारा बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया तथा अनुमोदना की गई । वर्तमान में उड़ान ग्रुप नीमच  नीमच जोन में, रीजन में एवं फेडरेशन में निरंतर सम्मान एवं सफलताएं प्राप्त कर रहा है।