📰 पूरी खबर:


  

 ::तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन बरामद*

नीमच.मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक (DGP) महोदय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में नीमच पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
              इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन, एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी तथा थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में चौकी कंजार्डा पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा संभावित मार्गों पर प्रभावी घेराबंदी एवं वाहन चेकिंग की व्यवस्था की गई।
              सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 705 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों द्वारा मुख्य वाहन की सुरक्षा एवं पुलिस गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल द्वारा पायलटिंग की जा रही थी, जिसे भी मौके से विधिवत जब्त किया गया।
          उक्त कार्रवाई में पुलिस द्वारा 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, बोलेरो पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस सहित कुल लगभग 22 लाख 11 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी तथा इस अवैध तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह की भूमिका क्या रही है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विवेचना जारी है।
नाम आरोपी:

 शीतल पिता प्रहलाद धाकड निवासी कंवरपुरा मोहन नगर थाना जावदा जिला चित्तौडगढ राज.             
*सराहनीय कार्यः*  इस उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्रवाई में चौकी कंजार्डा पुलिस एवं थाना मनासा पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।