📰 पूरी खबर:
नीमच.जिला स्तरीय विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आज मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार जी पूनी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महोदया से भेंट कर चर्चा की व ज्ञापन सौंपा।जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने बिंदु वार बात की और बताया की ई अटेंडेंस की व्यावहारिक दिक्कतों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा।इसके लिए विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन करके शीघ्र आदेश जारी कर रहे हैं। रविवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया कि कार्य दिवस में ही प्रशिक्षण आयोजित होगा और शिक्षकों की परीक्षा के संबंध में बताया कि ये कोई परीक्षा नहीं है केवल टेस्ट है और कठिन अवधारणाओं का पता लगाने के लिए आयोजित की जा रही ताकि शिक्षकों को उस विषय व अवधारणा में दक्ष बनाने के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित हो सके।केवल विभागीय जानकारी के लिए ही ये टेस्ट है ।12,24वर्ष की क्रमोन्नति के प्रस्ताव में सीआर में त्रुटियां होने से संबंधित संकुल पर भेजी गयी है जिनका निराकरण होने के उपरांत शीघ्र ही आदेश जारी हो जाएगा।35वर्ष की क्रमोन्नति के आदेश भी जारी हो रहे हैं और शेष वंचित की सूची भी जारी कर दी जाएगी जिसमें कोई कमी है। जनगणना में लगे कर्मचारियों के अर्जित अवकाश के आवेदन संकुल पर देवे जिनके परीक्षण उपरांत अर्जित अवकाश स्वीकृत कर दिया जाएगा।डाक कार्य के लिए आने वाले समय में आनलाइन व व्हाट्सएप,मेल पर ही जानकारी मान्य की जाएगी।इसकी व्यवस्था की जा रही है।परिवीक्षा अवधि पूर्ण शिक्षकों के नियमितिकरण के आदेश पंद्रह अगस्त के बाद जारी कर दिए जाएगै। चिकित्सा प्रकरण के संबंध में बंटन की जानकारी के लिए संबंधित के नाम नोट कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।*
*इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय सदस्य श्री बाबुलाल मेघवाल जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष श्री बलवंतसिंह हाड़ा,जिला उपाध्यक्ष श्री भागीरथ गुर्जर,मनासा ब्लाक अध्यक्ष श्री राकेश पुरोहित,नीमच ब्लाक अध्यक्ष श्री हुकुम सिंह चुंडावत,नीमच तहसील अध्यक्ष श्री सत्यनारायण राठौर, रामपुरा तहसील अध्यक्ष श्री गिरधारी धनगर, मनासा ब्लाक कोषाध्यक्ष श्री रमेश वेद,मनासा तहसील सचिव श्री मुकेश गुप्ता, श्रीमती शबनम खान जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रणवीर सिंह राठौड़,श्री रविन्द्र सिंह परिहार,नीमच ब्लाक मीडिया प्रभारी श्री अशोक वर्मा,श्री सतीश गुजराती,श्री दिनेश बामनिया आदि पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहें।*