📰 पूरी खबर:

 

झांतला। शिक्षा विभाग में लगभग 28 वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय विजया तलाई में निरंतर सेवाएं देने वाले शिक्षक बाबूलाल जी छीपा आज सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने पूरे सेवा काल में एक ही विद्यालय में रहकर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की और अपने सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव से विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीणों के बीच विशेष पहचान बनाई।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबूलाल जी छीपा का पुष्पमालाओं एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने कहा कि बाबूलाल जी छीपा ने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि अपने व्यवहार और सेवा भावना से पूरे गांव का स्नेह और सम्मान भी अर्जित किया। समारोह के दौरान कई लोग भावुक हो उठे और सभी ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर AEO प्रभारी श्रीमती वर्षा पीपलीवाल, संजय जी ओझा, सुंदरलाल जी धाकड़, हेमराज जी धाकड़, शिवलाल जी रेगर,साक्षरता समन्वयक श्री नंदलाल जी धोबी, जन शिक्षक श्री भेरुलाल जी धाकड़ यूसुफ जी, पत्रकार  युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्रवण कुमार सेन, शंभू लाल जी धाकड़, कमलेश जी लक्ष्कार, अशोक कुमार जी शर्मा हीरालाल जातीय नंदलाल जी राजकुमार जी प्रेमचंद जी राजकुमार जी राजेश जी और कई गणमान्य नागरिक , महिलाए, सभी अध्यनरत बालक बालिकाए संकुल प्राचार्य के पूर्व प्राचार्य शांति लाल जी धाकड़ विदाई समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री बाबूलाल जी द्वारा सभी बच्चों को टी-शर्ट बांटे गए और संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया