📰 पूरी खबर:
जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में एक 66 वर्षीय व्यक्ति ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गलत पहचान बताकर और फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर पीड़ित को झांसे में लिया और उसके खाते से 1 लाख 26 हजार 926 रुपये हड़प लिए।
पुलिस के अनुसार मेहता पेट्रोल पंप के पीछे यादव कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय ऋषिराज खरे ने 25 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने अपनी पहचान वास्तविक बताकर उन्हें भ्रमित किया और छलपूर्वक रकम हासिल कर ली।शिकायत के आधार पर लार्डगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी है।