📰 पूरी खबर:


​नीमच. अखंड भारत के प्रणेता और देश के प्रथम गृह मंत्री, 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नीमच में 'कृति' (साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था) ने  एक पुष्पांजलि  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, भरत जाजू,सत्येंद्र सक्सैना, डॉ. जीवन कौशिक, डॉ माधुरी चौरसिया सहित  सदस्य गण सर्वश्री मुकेश कासलीवाल, योगेश पाटीदार, शरद पाटीदार, आदि  ने उपस्थित  होकर देश के निर्माण में उनके महान योगदान को याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन  किया ।

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। मां भारती की सेवा में उनका त्याग, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु एक बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।

इस गरिमामयी आयोजन में कृति संस्था के सभी सदस्यों ने सरदार पटेल अमर रहे का उद्घोष भी किया l जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।