📰 पूरी खबर:
उदयपुर. उदयपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन के सामने सड़क किनारे बनी अवैध झोपड़ियों को हटाने के लिए निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और विरोध शुरू हो गया।
झोपड़ियां हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों और उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। काफी देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने अतिक्रमण हटाए।
रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थान पर हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।