📰 पूरी खबर:
नीमच.मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विकासखड नीमच सेक्टर दो में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा प्रस्फुटन ग्राम बोरदियाकला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, श्री सुरेंद्र सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्री राजीव गरासिया जनपद सदस्य, श्री पंकज शर्मा ग्राम पंचायत सचिव, जन अभियान परिषद के श्री पवन जी कुमरावत, श्री प्रकाश सेन प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संस्था के सचिव श्रीमती शशि परिहार ने मां सरस्वती पूजन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान ने अपने उदबोधन में जन अभियान परिषद के माध्यम से नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा किये जा रहे सामाजिक कल्याण के कार्यो की सरहना करते हुए शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने एवं आम लोगो में जन जागरूकता उत्पन्न कर उन्हे विकास के लिए कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के चार प्रमुख सत्रों में श्री पवन जी कुमरावत द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना तथा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवं चरण से अवगत कराया, संस्था सचिव श्रीमती शशि परिहार ने स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन से सभी को अवगत कराया तथा परामर्शदाता सुश्री मीनू त्रिपाठी ने प्रस्फुटन समितियां का दस्तावेजीकरण, प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक व गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी प्रशिक्ष्णार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण में सेक्टर की ग्राम भादवामाता, बोरिदियाकलां, गिरदौडा, ठिकरिया छायन की प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं नवांकुर सखियॉ उपस्थित थे। संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह चौहान ने किया तथा आभार श्रीमती शशि परिहार ने माना।