📰 पूरी खबर:
नीमच। वीरेन्द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नीमच में एमबीबीएस बैच 2026-27 का व्हाइट कोट समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में पहली बार श्वेत कोट धारण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली एवं सजावट की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. फातिमा भोपालवाला अली के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को चरक शपथ दिलाई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अनुशासित जीवन, ज्ञान के निरंतर विकास, निःस्वार्थ रोगी सेवा, मरीजों की गोपनीयता एवं चिकित्सा नैतिकता के पालन का संकल्प लिया।
अधिष्ठाता डॉ. आदित्य एस. बेराड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्वेत कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, विश्वास एवं बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ एवं नैतिक चिकित्सक बनने की प्रेरणा दी।
समारोह में सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अभिभावकों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. इति मंत्री द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिष्ठाता, सभी संकाय सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. जे.के. साहू, डॉ. प्रशांत पेशट्टीवार, डॉ. निलेश भनावत, डॉ. मुस्तफा अली, डॉ. सचिन परमार, डॉ. रेनू वाघमारे, डॉ. तारा चावला, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. इंद्रजीत , डॉ. सुदर्शन गुप्ता, डॉ. नितेश मिश्रा, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सुरेंद्र महोर सहित डॉ. आशा दुबे एवंएवं डॉ. गौरव कल्याणी उपस्थित रहे।
समारोह ने विद्यार्थियों के चिकित्सा जीवन की एक नई शुरुआत को सेवा, समर्पण, करुणा एवं मानवता के संकल्प के साथ यादगार बना दिया।