📰 पूरी खबर:


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जारी विकास कार्यों के तहत मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस 01 नवंबर रविवार को प्रातः 9:00 बजे वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट बस स्टैंड पर निर्मित पुलिया अटल सेतु का अतिथियों द्वारा लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा
              उपरोक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि उक्त  कार्यक्रम सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला संगठन मंत्री श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल,भाजपा मंडलअध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव  चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर  मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में  आयोजित होगा!        पार्षद  श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड की पुरानी पुलिया जर्जर हालत में होने के कारण 1 करोड़ 79 लाख की लागत से  8 मीटर चौड़ी तथा 47 मीटर लंबी   पुलिया अटल सेतु का निर्माण कराया गया है, इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ ही आसपास की कॉलोनी के निवासियों व यात्रियों की परेशानी दूर होगी तथा वाहनों का आवागमन सुगम होगा।
 पार्षद श्रीमती शर्मा ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो व गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!