📰 पूरी खबर:
नीमच.पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास सर के निर्देशानुसार एवं थाना यातायात की दैनिक कार्ययोजना के अनुरूप आगामी त्योहारों पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 29/10/26 को थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह की टीम एवं नगर पालिका की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए टैगोर मार्ग, नंदू सराफा रोड, दशहरा मैदान रोड एवं विजय टॉकीज पर अतिक्रमण करने वाले स्थानीय दुकानदारों/ व्यवसायियों , हाथ ठेला दुकानदारों एवं सड़क पर अवैध पार्किंग कर खड़े वाहनों के चालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त हिदायत एवं आमजन को समझाइश दी गई ।