📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर.शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल ठोकर चौराहे को चौड़ा और व्यवस्थित करने की योजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चौराहे के विस्तार में आ रही ज्यादातर बाधाएं दूर कर ली गई हैं।

रेलवे की तरफ वाले हिस्से में बिजली के पोल, टावर और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जा चुके हैं। आयड़ रोड की तरफ वन विभाग की चौकी की बाउंड्री पीछे करने से करीब 150 वर्गफीट जमीन मिली है, जहां स्लिप लेन बनाई जाएगी। इससे मुख्य चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।

अब आयड़ से सुंदरवास की ओर जाने वाली सड़क पर एक भवन ही आखिरी बाधा है। यूडीए और शहर विधायक की ओर से भवन मालिक से बातचीत कर जरूरी जमीन लेने का प्रयास किया जा रहा है।