📰 पूरी खबर:

 

झाबुआ ( चंद्रशेखर राठौर).धार 24 अक्टूबर 2026 को देश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद- थान्दला- सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के उद्घाटन तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धार जिले के सरदारपुर के भोपावर स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायकगण, संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।