📰 पूरी खबर:
नीमच ।डॉक्टर शेफाली जायसवाल ने अरविंदो मेडिकल कॉलेज से पीजी परीक्षा उत्तीर्ण कर एमडी साइकाइट्रिक की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। डॉक्टर शेफाली शांतिलाल जायसवाल (जाट वालों) की पौत्री एवं राजेश जायसवाल समाजसेवी व मीना जायसवाल पूर्व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की पुत्री होकर 2015 बैच की एमबीबीएस की होनहार छात्रा रही उन्होंने समाज व शहर का नाम रोशन किया। पूर्व में उनके भाई डॉक्टर देवांश जायसवाल मेडिकल ऑफिसर के रूप में मेडिकल कॉलेज नीमच पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं । डॉक्टर शेफाली अभी अपनी सेवाएं अरविंदो मेडिकल कॉलेज में दे रही है।