📰 पूरी खबर:
*नीमच, 23 अक्टूबर।* नगर की अग्रणी महिला संस्था रचना फाउंडेशन द्वारा संचालित *रचना राइजिंग वीमेंस क्लब* द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में मुख्यातिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ,विशेष अतिथि डॉ माधुरी चौरसिया,संगीता जारोली,रमा गोयल,रुपाली मित्तल,तृप्ति दुआ,खुशबू अरोरा,सिम्मी सलूजा,अलका श्रीवास्तव व निर्णायक के रूप में मिसेज इंडिया विजेता परिधि भटनागर, साक्षी लालवानी, सावित्री सिंहल व रिंकू राठौर पधारी।
रचना राइजिंग वीमेंस क्लब की डायरेक्टर संध्या नायर ने बताया कि क्लब विगत सात वर्षों से निरंतर इस आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना तथा उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर उनके स्वप्नों को नई उड़ान देना है।
यह भव्य आयोजन स्थानीय राज पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें नगर की लगभग 200 महिलाओं ने सहभागिता की। पारम्परिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आभा प्रदान की।
कार्यक्रम के अंतर्गत रैम्प वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर *करवा क्वीन* का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त *ब्यूटीफुल स्माइल, बेस्ट ड्रेसउप, ब्यूटीफुल ज्वेलरी, सिंप्लिसिटी इन ब्यूटी, परफेक्ट रैंप वॉक एवं फेस ऑफ द डे* जैसी विभिन्न आकर्षक श्रेणियों में विजेताओं को डी.पी ज्वैलर्स द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष स्वीटी खण्डेलवाल ने कहा कि सभी महिलाओं की पारम्परिक वेशभूषा अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नारी शक्ति, एकता और संस्कृति के प्रतीक हैं साथ ही ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास भी आता है।
क्लब सचिव पूजा सिंहल ने म्यूजिकल हाउजी खिलायी जो कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा जो कि, जिसमें महिलाओं ने पारम्परिक लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात रचना क्लब सदस्याओं द्वारा करवा चौथ पर आधारित विशेष समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन क्लब की सक्रिय सदस्याओं अलका चोपड़ा, पूजा सिंहल एवं कल्याणी सोनी द्वारा किया गया।
क्लब कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि रैम्प वॉक कार्यक्रम का सबसे मनमोहक क्षण रहा, जहाँ महिलाओं ने परम्परा और आधुनिकता के अद्भुत संगम के साथ आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं की जानकारी देते हुए अलका चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष करवा क्वीन क्लासिक हेमलता परिहार व रनरअप दीप्ति नायर रही व 45वर्ष से कम आयु वाली रचना करवा क्वीन विनीता डावर व रनरअप पूजा गोयल रही साथ ही इसबार रचना ग्रुप से भी अलग से इस खिताब की घोषणा हुई और इसमें रचना करवा क्वीन क्लासिक उषा शर्मा व रचना करवा क्वीन प्रियंका भारती बनी।
इसके अलावा अन्य कैटेगरीज में ब्यूटीफुल स्माइल शिवालिका भाटी,बेस्ट ज्वैलरी अनिता सिसोदिया,परफेक्ट रैम्पवॉक किरण रावत,बेस्ट ड्रेसउप किरण हरोड,फेस ऑफ द डे गौरी खंडेलवाल व सिम्प्लीसिटी इन ब्यूटी भावना शर्मा विजेता रही।
अंत मे क्लब की संरक्षक अलका गोयल ने भविष्य में भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु इसी प्रकार के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष आरती मोड़,सहसचिव मनीषा मौर्य,सुनीता कणिक, मोनिका सिंहल,कीर्ति श्रीवास्तव,वंदना मुजावदीया,रत्नप्रभा मालीवाल,हेमलता कणिक,रेणु पालीवाल, ज्योति शर्मा,संध्या धीर,सरोज छाबड़ा,ज्योति मित्तल,अनवीका रामनानी,प्रीति रामनानी,तरण विरवाल, किरण तिवारी,आशा राठौर,चन्दा सेठिया,निवेदिता नागदा,बानो पठान,इंदु पोरवाल,जया गोयल, नीतू सोनी व वर्षा पटवा उपस्थित रही।