📰 पूरी खबर:
मनासा. होटल हलवाई संघ के चुनाव रविवार को भादवामाता में हुए। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर दिनेश राठौर और सचिव महावीर भंडारी बने। वही उपाध्यक्ष पद पर रमन विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष जीतू राठौर और सहसचिव पद पर मनोज खारोल, राम बाबू नागदा भी निर्विरोध चुने गए। नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का रहेगा। संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज बिरला ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का ओपन्ना ओढ़ाकर सम्मान किया। कांग्रेस नेता मंगेश संघई ने कहा कि मनासा के होटल हलवाई संघ की एक अलग ही साख बनी हुई है। लंबे समय के बावजूद आज भी वही स्वाद लोगो को मिल रहा है। यह साख हमेशा बनी रहे ताकि हमारे नगर की पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कायम रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष दिनेश राठौर ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। और सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में काम कर हर समस्या को हल करने का प्रयास करूंगा। राठौर ने कहा कि मनासा की मिठाई और नमकीन से लेकर हर चीज की क्वालिटी की डिमांड नगर तक ही नहीं बल्कि विदेश तक है। हम सभी गुणवत्ता का ध्यान रखे और पूरी ईमानदारी के साथ अपना व्यवसाय करे। पूर्व अध्यक्ष मनोज बिरला ने कहा कि हमने कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं किया। ग्राहक को अच्छी क्वालिटी देने का हमारा प्रयास रहता है। इस अवसर पर होटल हलवाई संघ के सदस्य देवेन्द्र चौधरी के बेटे शशिकांत का यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर सम्मान किया गया। संघ ने सभी को मां भारवमाता की तस्वीर भेट कर सम्मान किया। इस अवसर पर गोपाल विजयवर्गीय, मुकेश सेठिया, रूपेश राठौर, बालू भाई, जितेंद्र सेठिया, गजेंद्र चौखड़ा, संदीप चौखड़ा, पुनीत अग्रवाल, संदीप मुंगड सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे