📰 पूरी खबर:
नीमच।* श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में सद्भावना पखवाड़ा के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरण हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की NSS इकाई की स्वयं सेविका विधि परमार, रोहिणी मालवीय और आराधना को NSS का 'B' सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र महाविद्यालय की प्राचार्य *डॉ. प्रतिभा कालानी* द्वारा प्रदान किए गए।
यह सर्टिफिकेट राष्ट्रीय सेवा योजना में 240 घंटे की सेवा कार्य पूर्ण करने पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा जारी किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इन छात्राओं ने यह सेवा कार्य पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा के कार्यकाल में पूर्ण किया था।
प्राचार्य डॉ. कालानी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण, कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्राएं तथा NSS की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा एवं वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निशा जटिया उपस्थित रहे।