📰 पूरी खबर:

 

नीमच (निप्र)। सावन में देवाधिदेव महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है, लेकिन अधिकांश श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, देवघर एवं बैजनाथ धाम व काशी विश्वनाथ नहीं जा सकते हैं। ऐसे में अब डाक विभाग भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। जिलामुख्यालय के प्रधान डाकघर सहित 19 उप डाकघरों में उत्तराखंड के गंगोत्री से  शीशियों में भरे गंगाजल की व्यवस्था की गई है। प्रधान डाकघर में 1000 से अधिक गंगाजल की शिशियां उपलब्ध है।प्रधान डाकघर में गंगाजल बिक्री के लिए विशेष काउंटर है, जहां हर दिन श्रद्धालुओं को गंगाजल मिलेगा। 30 रुपये भुगतान करके कोई भी 250 मिलीलीटर गंगाजल की शीशी खरीद सकता है। अभीतक एक हजार शीशियों से अधिक गंगाजल बिक्री हुआ है।
सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब शहर सहित जिले के डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल केलव 30 रुपये में मिल सकेगा।अब सावन से पहले श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने या महंगे दाम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रधान डाकघर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव यश मित्तल ने बताया गंगाजल की पवित्र धार, भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वार पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सीधे गंगोत्री से पेक गंगाजल मंदसौर एवं नीमच जिले के सभी प्रधान डाकघर एवं उप डाकघरों में उपलब्ध हैं। जो 250 ML की पेकिंग में मात्र 30/- रुपये में उपलब्ध हैं। श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार को मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, नीमच में किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, भानपुरा में छोटा महादेव एवं बड़ा महादेव मंदिर परिसर, रामपुरा में केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कुकडेश्वर में सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अस्थाई कैंप/काउंटर/स्टाल लगाकर उपलब्ध करवाया जाएगा । एवं अन्य कार्य दिवस को सभी विभागीय डाकघरों में उपलब्ध होगा । अतः सभी श्रद्धालूओ से अनुरोध हैं कि पवित्र श्रावण मास में भारतीय डाक विभाग की इस सेवा का लाभ उठाए ।