📰 पूरी खबर:
नीमच जिले के स्थानीय अग्रणी एवं प्रतिष्ठित महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस नीमच में सीएलसी अतिरिक्त चरण दिनांक 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रवेश प्रारंभ है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि
महाविद्यालय में प्रवेश के दो सफल चरणों के उपरांत सीएलसी अतिरिक्त चरण में प्रवेश हेतु बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एम काम, एमएससी की रिक्त सीटों पर विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में रिक्त पदों के विरुद्ध आवेदन के उपरांत उसी दिन पात्रता अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
प्रवेश प्रक्रिया प्रभारी डॉ आरसी जैन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 में नीमच के अग्रणी महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई से 31 जुलाई तक सीएलसी अतिरिक्त चरण के प्रवेश आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी प्रतिदिन आवेदन के उपरांत मेरिट अनुसार शुल्क जमा कर संबंधित कक्षा में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
अग्रणी महाविद्यालय द्वारा इस हेतु प्रवेश उत्सव एवं प्रवेश मेला भी आयोजित किया गया है, इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों एवं संसाधनों की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी हेतु विद्यार्थी महाविद्यालय के प्रवेश हेल्प डेस्क एवं हेल्प सेंटर में जिला प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ आर सी जैन, प्रवेश समिति संयोजक डॉ नवीन सक्सेना एवं हेल्प सेंटर प्रतिनिधि श्री नरेंद्र सेन से कार्यालयीन समय 11 से 5 तक संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।