📰 पूरी खबर:

 

नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित लॉयंस क्लब्स इंटरनेशनल की ईकाई लॉयंस क्लब, नीमच द्वारा 1 जुलाई डाक्टर्स डे के अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा के  नेतृत्व एवं क्षेत्र के जाने माने विधायक जी श्री दिलीप सिंह जी परिहार की गरिमामयी उपस्थिति में वीरेन्द्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज, नीमच में डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदित्य बरड़, डॉ. आदेश पाटीदार, डॉ. निलेश भानावत, डॉ. प्रशान्त पेशत्तिवार, डॉ . रेणु वाघमारे, डॉ. सचिन परमार, डॉ. फातिमा भोपालवाला. डॉ. मुस्तफा अली, डॉ. अंकित गुप्ता. डॉ. सुदर्शन गुप्ता, डॉ. तारा चावला. डॉ. पुनीत कुमार आचार्य सहित मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 40 डॉक्टर्स एवं विशेषज्ञों का क्लब सदस्यों की उपस्थिति में पुष्पहारों से सम्मान किया गया। सर्वप्रथम समारोह के संचालनकर्ता लायन इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने  डॉक्टर्स डे की शुरुआत की जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के क्रांतिकारी डॉक्टर श्री विधानचंद्र जी रॉय की याद एवं सम्मान में सन 1991 से पूरे देश में 1 जुलाई को मनाया जाता है। डॉ. श्री वी. सी. रॉय एक दशक से अधिक समय तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे। समारोह को मेडिकल कॉलेज के डीन आदित्य जी बरड़ ने संबोधित किया। लॉयंस क्लब नीमच की ओर से क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक एवं क्लब सदस्य लायन डॉ. राजेन्द्रजी ऐरन ने भी डॉक्टर्स डे पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह लॉयंस क्लब नीमच के आग्रह पर पधारे विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री दिलीपसिंहजी परिहार ने भी संबोधित करते हुए लॉयंस क्लब नीमच द्वारा डॉक्टर्स डे पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स एवं विशेषज्ञों का सम्मान करने पर लॉयंस क्लब नीमच द्वारा इस अनूठे आयोजन के लिए क्लब की प्रशंसा की। 
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव लायन गुरमुखसिंह छाबड़ा, लायन प्रकाश रामनानी, लायन अरुण गोयल, रिखब गोपावत, लायन डॉ. राजेंद्र ऐरन, लायन महेन्द्र भटनागर, लॉयन बसन्त बाफना, लायन अशोक पोरवाल, लायन शैलेन्द्र पोरवाल "शैलू", लायन सौरभ सिंह राठौड़, लायन राकेश नागलिया, लायन अमनदीप साहनी उपस्थित थे। समारोह का संचालन लायन इंजीनियर बाबूलाल गौड़ द्वारा किया गया। समारोह पश्चात लॉयंस क्लब नीमच की ओर से स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।