📰 पूरी खबर:
नीमच.पी एम सी ओ ई स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलेज नीमच के सभी प्रोफ़ेसर्स, क्रीड़ा अधिकारी एवं ग्रन्थपाल ने वर्षों से अपनी लंबीत मांगों को पूरा करन के लिए किया सांकेतिक विरोध।
जिला शासकीय प्राध्यापक संघ जिला नीमच के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र गुजेटिया एवं सचिव डॉ संजय जोशी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि
शासन से अनेक बार निवेदन व ज्ञापन प्रदान करने के बाद भी मांगे पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में एक साथ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है जिसमें प्रथम चरण में शांति पूर्वक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर संघ ने अपना विरोध व्यक्त किया। काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध अपने अपने महाविद्यालयों में 04जुलाई तक किया जाएगा। इसके पश्चात 05 जुलाई से जिला मुख्यालय पर सामूहिक रूप से जिले के सभी प्रोफेसर सामूहिक रूप से धरना देंगे।
सचिन प्रोफेसर जोशी ने बताया कि मुख्य मांगों म वर्षों से उच्च शिक्षा विभाग में लंबित प्रमोशन ,पदनाम, प्रोबेशन अवधि समाप्त करने , बैकलाग प्रोफेसर को करियर उन्नयन, स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन को यूजीसी गाइड लाइन के अनुसार पद व वेतन संबंधी लाभ प्रदान करने तथा प्रध्यापकों का नियमतिकरण और सेवा निवृत्त प्रोफेसर का पेंशन और अर्जित अवकाश संबंधी निराकरण मुख्य है।