📰 पूरी खबर:
नीमच।* ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी जिला इकाई नीमच द्वारा "चौथा मुस्लिम मेधावी सम्मान समारोह एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत अंक लाने वाले मेधावी छात्र मोहम्मद सूफियान मंसूरी पिता साबिर हुसैन मंसूरी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्प्रिंगवुड स्कूल स्कीम नंबर 36 नीमच के छात्र सूफियान ने गणित में 98, आईटी में 97 और कुल 94% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष मुबारिक हुसैन, सचिव जाहिद हुसैन, चेयरमैन मुकीत खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने छात्र को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। करियर गाइडेंस सत्र में छात्रों को भविष्य की राह भी दिखाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।