📰 पूरी खबर:
*
ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से सौजन्य भेंट, सभी ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे विकास राशि भेजने का किया आग्रह
नीमच। मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंदसौर–जावरा–नीमच संसदीय क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को सीधे विकास योजनाओं का लाभ दिलाने तथा विकास कार्यों के लिए राशि सीधे पंचायतों के खातों में उपलब्ध कराने का विशेष आग्रह किया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि यदि विकास राशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंचेगी तो गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य तेजी से होंगे तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं सुरेन्द्र पाण्डेय
मालवा के गांधी स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय (मंदसौर संसदीय क्षेत्र के आठ बार सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष) के सुपुत्र तथा जावरा विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डेय के अनुज सुरेन्द्र पाण्डेय लंबे समय से मंदसौर संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
वे आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने, युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, नए उद्योग-धंधों की स्थापना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे विषयों को लेकर लगातार राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते रहे हैं।
'गांव मजबूत होंगे, तभी क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा'.
सुरेन्द्र पाण्डेय का मानना है कि ग्राम पंचायतों को पर्याप्त संसाधन और सीधे विकास निधि उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेंगे, विकास कार्यों में गति आएगी और मंदसौर–जावरा–नीमच संसदीय क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।