📰 पूरी खबर:
नीमच.सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया.
शहर के वीरपार्क मार्ग स्थित रेडक्रास बालगृह बालक छात्रावास मे रविवार को यह आयोजन किया गया. जिसमे बच्चों को शैक्षिक एवं अन्य सामग्री वितरित करने की एक अच्छी पहल की गई.पढ़ाई का सामान पाकर उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखा गया।
इस अवसर अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास सहित कई महिलाए उपस्तिथ थी.