📰 पूरी खबर:
नीमच.मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को अभियान के तहत 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 जून 2026 को पुलिस थाना कुकडेंश्वर स्थित ग्राम मोया में साइबर सुरक्षा विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना कुकडेश्वर से उनि प्रभुदयाल डोडीयार व आर. अर्जुन डामोर ने ग्रामीणों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिसमें किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक ना करने संबंधी एवं किसी भी प्रकार की APK फाइल डाउनलोड या ओपन ना करने और अपनी बैंकिंग या वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करनें के बारे में बताया गया। एवं साथ ही साथ यह भी बताया की किस प्रकार साइबर ठग किस प्रकार आम जनता की कम जानकारी का फायदा उठाकर उन्हें डराने, झूठे प्रलोभन देने या रातों-रात अमीर बनने के सपने दिखाकर ठगी करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें। कार्यक्रम में ग्राम मोया के ग्रामीणजनों एवं आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। सभी उपस्थित ग्रामीण जनों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।