📰 पूरी खबर:
नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आगमन पर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार का क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा लगातार प्रयास सार्थक सिद्ध हुआ। अपनी सहज और मर्मस्पर्शी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले विधायक परिहार ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास की अनेक माँगें रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर नीमच वासियों को बड़ी सौगातें दीं।
*भादवामाता कॉरिडोर के लिए मिलेंगे 17 करोड़ रुपये*
विधायक दिलीपसिंह परिहार लंबे समय से प्रयासरत थे कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवामाता कॉरिडोर के शेष निर्माण कार्यों के लिए शासन स्तर से राशि शीघ्र जारी हो। इसके लिए उन्होंने भोपाल में भी कई बार मुलाकातें की थीं। आज नीमच आगमन पर मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करते हुए विधायक परिहार ने कहा - ’’मेरी एक ही माँग है कि भादवामाता कॉरिडोर के लिए शेष 17 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी की जाए, ताकि आगामी सिंहस्थ से पूर्व सभी निर्माण कार्य पूरे हो सकें और यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।’’ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस माँग को तत्काल स्वीकार करते हुए राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया।
*मंच पर छाए रहे विधायक परिहार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई*
अपनी सादगी और मजबूत इच्छाशक्ति के धनी विधायक दिलीपसिंह परिहार आज कार्यक्रम के दौरान पूरे समय मंच पर छाए रहे। मुख्यमंत्री और उनके बीच का आत्मीय तालमेल साफ दिखाई दे रहा था। नीमच से विदा लेते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक परिहार की पीठ थपथपाई और बधाई देते हुए कहा - ’’आपके नेतृत्व में नीमच का विकास लगातार हो रहा है, और इस विकास यात्रा में मैं भी कोई कमी नहीं छोड़ूँगा।’’
*बडे उद्योगों की स्थापना पर जोर*
राजस्थान के निम्बाहेड़ा और भीलवाड़ा की तर्ज पर नीमच में भी बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए विधायक परिहार पिछले 5 वर्षों से लगातार सक्रिय हैं। इस संबंध में अब तक तीन महत्वपूर्ण बैठकें भी हो चुकी हैं। विधायक श्री परिहार को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि नीमच में भी बड़े इन्वेस्टमेंट (निवेश) लाए जाएंगे और वे स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।
*चीताखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र* : क्षेत्र के औद्योगिक उन्नयन के लिए चीताखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप किया गया है, जिसके लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। साथ ही जनता की बेहद पुरानी माँग को पूरा करते हुए चीताखेड़ा रोड की स्वीकृति देकर उसका भूमिपूजन भी किया जा चुका है।
*हवाई पट्टी पर निजी विमान औ*र कार्गाे सर्विस की माँग स्वीकृत*
नीमच में माल ढुलाई के लिए एयर कार्गो एवं बडे उद्योगपतियों के आवागमन को सुगम बनाने और व्यापार को गति देने के लिए विधायक परिहार ने नीमच हवाई पट्टी को विकसित करने तथा यहाँ निजी विमान व कार्गाे सर्विस प्रारंभ करने की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने दूरदर्शी सोच के साथ इस प्रस्ताव को भी सहर्ष स्वीकृति दे दी।
*अल्प समय में प्रशासन की बेहतर तैयारियाँ*
विधायक परिहार ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहद कम समय होने के बावजूद प्रशासनिक अमला पिछले 3-4 दिनों से लगातार सक्रिय रहा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ मुस्तैदी से जुटाईं।
कुल मिलाकर, अपने सीधे और सरल स्वभाव से पहचान रखने वाले विधायक दिलीपसिंह परिहार (बापू) एक बार फिर नीमच के चौमुखी विकास के लिए बड़ी बाजी मार ले गए हैं।
*झलकियाँ*
*धार्मिक सौगात: आगामी सिंहस्थ से पहले पूरे होंगे भादवामाता कॉरिडोर के काम, 17 करोड़ की शेष राशि स्वीकृत।*
*औद्योगिक क्रांति: झांझरवाड़ा में आएंगे बड़े उद्योग, चीताखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लिए 90 करोड़ का प्रावधान।*
*एयर कनेक्टिविटी: नीमच हवाई अड्डे का होगा विकास, निजी विमान और कार्गाे सर्विस को मिली हरी झंडी।*