📰 पूरी खबर:
नीमच.आज श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुई। दीक्षारंभ कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने भागीदारी की सर्वप्रथम राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात नव प्रवेशित छात्राओं का कुमकुम तिलक लगाकर महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने छात्राओं को प्रेरक उद्बोधन के साथ महाविद्यालय में स्वागत किया। प्राचार्य ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ जिवन के अन्य पहलुओं पर जोर देकर विकास हेतु प्रोत्साहित किया, कि आज के दौर में सोशल मीडिया से प्रभावित जीवन शैली से अप्रभावित रहकर कैसे अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। जिसमें महाविद्यालय परिवार पुरजोर तरीके से आपका सहयोग व मार्गदर्शन करेगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. हीर सिंह राजपूत ने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की व अगले तीन दिवस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें महाविद्यालय के द्वारा छात्राओं के कैरियर उन्नति हेतु शासन व अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। आज के कार्यक्रम मैं महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक स्टाफ ने भागीदारी की व नव प्रवेशित छात्राओं को अपना परिचय प्रदान करते हुए उन्हें सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एन सी सी यूनिट की छात्राओं ने डॉ. बीना चौधरी के साथ मिलकर नव प्रवेशित छात्राओं के लिए टंग ट्विस्टर खेल का आयोजन किया जिसका सभी छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया।