📰 पूरी खबर:
नीमच। न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 20 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री विशाल अखंड ने समस्त आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जनजागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में अपनी बाइक अथवा स्कूटी सहित हेलमेट पहनकर उपस्थित हों तथा रैली में सहभागिता करें।
उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि विधिक सेवा जागरूकता रैली को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी विधिक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सके और आमजन में विधिक सेवाओं के प्रति जागरूकता का विस्तार हो सके।
आयोजक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच