📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। गोपाष्टमी का पर्व मंगलवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कई गौ गौशालाओं में गौ माता का पूजन पाठ कर आरती उतारी गई। गौ माता की पूरी विधि विधान से पूजन पाठ किया गया। इस मौेके शहर में विशेष प्रकार के आयोजन किए गए। गौ माता का विशेष प्रकार से पूजन पाठ किया गया। गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर पूजन किया गया। सांवलिया सेठ मंदिर पुजारी पं. राजेंद्र शर्मा ने बताया अष्टमी तिथि है जिसे गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान श्री कृष्णा सबसे पहले गौ माता को चराने के लिए गांव से लेकर निकले थे, इसलिए इस विशेष तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।