📰 पूरी खबर:

 

मनासा.विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल प्रखंड मनासा द्वारा गोवर्धन गौशाला मनासा में  मनाई गोपा अष्टमी..गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मनासा में स्थित गोवर्धन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति प्रखंड मनासा द्वारा गोपाष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता गोवर्धन गौशाला मैं एकत्रित हुवे तत्पश्चात गौ माता की पूजा अर्चना कर गौमाता को  गुड़ एवं दलिये की लापशी बनाकर सभी  गो माता को भोग लगाया गया ।। तत्पश्चात बजरंगदल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर द्वारा गोपाष्टमी के पर्व को क्यों मनाया जाता और इसका क्या महत्व है इस विषय पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया की  गो माता आपको हमेशा सम्रद्ध ओर स्वस्थ रखें ऐसी प्रार्थना ।।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि इस
पर्व का महत्व क्या है
• भगवान श्रीकृष्ण की गोचारण लीला: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराने की शुरुआत की थी।
•इस दिन गाय और बछड़े को स्नान कराकर, उन्हें फूलों की माला पहनाई जाती है और रोली-चंदन का तिलक लगाया जाता है।
• घर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए गायों को हरा चारा, गुड़ और फल खिलाकर उनकी परिक्रमा की जाती है। 
पर इस गोपाष्टमी पर आपसे एक विन्रम आग्रह है ।।
की जैसे  रासायनिक खाद एवं कीटनाशक दवाओं के अधिक उपयोग से लगातार केंसर जैसी कई बीमारियां बाद रही है ,हम जो सब्जी अनाज खा रहे है उसमें भी बड़ी मात्रा रासायनिक खादों की है
तो गोआधारित खेती को महत्व देते हुए अपने व अपने परिवार की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कम से कम हम अपनी कृषि भूमि में से कुछ भूमि पर गो आधारित कृषि कर सकते है जिसके आनाज का उपयोग घर परिवार में कर सकते है ।।
इससे गो माता का पालन भी होगा,गोमाता कटने के लिए नही जाएगी,ओर हमे भी जैविक कृषि से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा ,
इतना ही आग्रह के साथ बजरंग दल तो गो माता की रक्षा करता ही है लेकिन प्रत्येक हिंदू गोवंश और गौ माता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। और हम सभी मिलकर प्रयास करें कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित की जाए। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने किया एवं आभार व्यक्त प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख रोहित कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विहिप जिला उपाध्यक्ष मंजू गहलोद जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, जिला गोरक्षा राहुल कुशवाहा ,गोपाल सोनी प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश बैरागी प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाहा प्रखंड सह संयोजक रोहित सिंह गहलोत सह संयोजक सावन चौहान प्रखंड गौ रक्षा अमित सोनी प्रखंड विद्यार्थी दिनेश सेन सह विद्यार्थी संदीप नायक प्रखंड साप्ताहिक मिलन मोहित बिडला सत्संग प्रमुख अक्षत बैरागी बाल संस्कार प्रमुख नीलिमा दीदी , ललित माली किशन कुशवाह राज राठौर विराट मूंदड़ा गोपाल कहार विजय कुशवाह आदित्य कुशवाह आदि कार्यकर्ता,मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी,प्रबुद्धजन सहित सम वैचारिक संगठन के दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित थे।