📰 पूरी खबर:
उदयपुर.थाना सूरजपोलः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शष्ठर और सुश्री छवि शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, सूरजपोल के नेतृत्व में टीम ने सोशल मीडिया सैल, उदयपुर के सहयोग से टाउनहॉल गार्डन क्षेत्र में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने और अश्लील गाने गाकर लोगों को परेशान करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था अभद्रता का वीडियोः
दिनांक 16.11.2026 को आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति टाउनहॉल गार्डन में आए दिन अश्लील गाने गाकर आमजन और पर्यटकों को परेशान करता है। जांच में सामने आया कि इसी युवक ने पूर्व में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता भी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
कार्रवाई विवरणः
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता की मदद से घटनास्थल और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब उर्फ गबरू की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः
आफताब उर्फ गबरू पिता अबरार खान उम्र 23 वर्ष निवासी दीवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, थाना सूरजपोल, हाल निवासी राजपूताना रिसोर्ट, सेक्टर नंबर 11. उदयपुर।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
01. श्री कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, सूरजपोल ।
02. श्री ओमवीर सिंह (स.उ.नि.)।
03. श्री शीशराम (स.उ.नि.)।
04. श्री राजेशपाल सिंह (स.उ.नि.)।
05. श्री गणेशलाल (हैड कानि. 1251)।
06. श्री हितेन्द्र सिंह (कानि. 3103 विशेष भूमिका)।
07. श्री गणिराज सिंह (कानि. 297 विशेष भूमिका)।
08. श्री शिवलाल (कानि. 2495 विशेष भूमिका)।
09. श्री विश्वराज सिंह कानि. 237 सोशल मीडिया सैल, उदयपुर।