📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। नगरपालिका का विशेष सम्मेलन का आयोजन बंगला नं. 60 में किया गया। हंगामें में बीच में सभी 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बैठक में हर्कियाखाल डैम से पानी चोरी, अवैध कॉलोनियों, अधूरे निर्माण और नपा की जमीनों पर कब्जे के मुद्दे भी उठे।
विशेष सम्मेलन में हुए स्वीकृत प्रस्तावों में नमो पार्क का निर्माण 2.78 करोड़ रुपए से कराया जाएगा। परिषद हॉल करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। लायंस पार्क के सौंदर्यीकरण पर 1.97 करोड़ और टैगोर मार्ग पर अंडरग्राउंड लाइटिंग पर 1.82 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।जीवाजीराव छात्रावास मैदान पर खेल मैदान बनाने, शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए।