📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर.उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील में पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। मानसून के दौरान पर्याप्त बारिश नहीं होने और झीलों में पानी की आवक कम रहने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कभी पानी से लबालब रहने वाली फतहसागर झील अब धीरे-धीरे सिमटती नजर आ रही है। झील के बीच स्थित नेहरू पार्क के पीछे पानी काफी दूर तक कम हो गया है। यहां झील का पेटा साफ दिखाई देने लगा है। वहीं, नेहरू पार्क के आसपास भी पानी का स्तर घटने से किनारों पर खाली जमीन नजर आने लगी है। फतहसागर का यह बदला हुआ स्वरूप शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। बारिश की कमी और पानी की सीमित आवक के चलते झीलों का जलस्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। यदि आने वाले दिनों में पानी की आवक नहीं बढ़ती है, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।