📰 पूरी खबर:

राजस्व वसूली,बंटवारा, सीमांकन एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने निम्नानुसार निर्देश दिए—

*आबादी भूमि एवं स्वामित्व योजना*

·         सभी एसडीएम एवं तहसीलदार स्वयं गांवों का भ्रमण कर आबादी भूमि, कुल रकबा एवं परिवारों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें।

·         शासकीय भूमि को आबादी घोषित करने से पहले नियमानुसार सर्वे दल गठित कर मौके पर जांच एवं चिह्नांकन सुनिश्चित करें।

·         गलत तरीके से आबादी घोषित की गई भूमि का भी चिह्नांकन कर जानकारी तैयार करें।

·         एक से दो हेक्टेयर तक की आबादी भूमि के प्रस्तावों का तहसीलदार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें। पांच हेक्टेयर तक के प्रस्तावों का एसडीएम स्वयं निरीक्षण करें।

·         वर्ष 2015 से पूर्व से निवासरत पात्र परिवारों को प्रथम चरण में स्वामित्व योजना के तहत पट्टे का लाभ देने की कार्रवाई करें।

·         एक हेक्टेयर से कम भूमि के प्रस्ताव एक माह में तथा एक से 2.50 हेक्टेयर तक के प्रस्ताव 15 जनवरी तक तैयार कर प्रस्तुत करें।

·         सभी एसडीएम एवं तहसीलदार निरंतर निगरानी के साथ गांवों का भ्रमण भी करें।

*बंटवारा, सीमांकन एवं राजस्व वसूली*

·         बंटवारा प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य 90 प्रतिशत सुनिश्चित करें।

·         तीन माह से अधिक समय से लंबित बंटवारा प्रकरणों का 15 दिवस में निराकरण करें।

·         सभी आरआई एवं पटवारी सीमांकन संबंधी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।

·         तहसीलदार एवं एसडीएम राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा कर वसूली में प्रगति लाएं।

 

*फॉर्मर रजिस्ट्री एवं पटवारियों के कार्यों की समीक्षा*

o   फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तहसीलदार जीरन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

o   सभी एसडीएम एवं तहसीलदार फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगतिवार नियमित समीक्षा करें।

o   कार्य में लापरवाही करने वाले पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

o   नक्शाविहीन ग्रामों एवं गलत नक्शों वाले ग्रामों की जानकारी सभी पटवारियों से लिखित में प्राप्त करें।

*किसान सम्मान निधि एवं फसल कटाई*

o   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्यों की एसडीएम नियमित निगरानी करें।

o   पटवारी फसल कटाई संबंधी सभी प्रविष्टियां एक सप्ताह में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

*साइबर तहसील एवं सीएम हेल्पलाइन*

o   साइबर तहसील एवं रास्ता संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

o   सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर इस सप्ताह में लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।

*खाद्य पदार्थों एवं प्रतिष्ठानों की जांच*

o   कलेक्टर ने सभी एसडीएम को खाद्य पदार्थों, रेस्टोरेंट में उपयोग होने वाले तेल, नकली मसालों एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

o   सभी मैरिज गार्डन एवं अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए टीम गठित कर निरीक्षण करें।

o   जिले में फायर ब्रिगेड की उपलब्धता एवं स्थिति की जानकारी भी प्राप्त करें।

o   हाईवे किनारे संचालित रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, नीमच एसडीएम श्री पराग जैन, जावद एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।