📰 पूरी खबर:
नीमच. मेहनोत नगर में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं एवं नन्ही बालिकाओं के द्वारा गोबर से गोवर्धन जी की आकृति बनाकर उसे मक्का,गेहूं अनाज से उन्हें सजाकर बड़े श्रद्धा व उत्साह से मंगल गीतों के साथ श्री गोवर्धन भगवान से क्षेत्र ,नगर समाज की खुशी समृद्धि एवं शांति की कामना की।
उल्लेखनीय है कि श्री शंभू प्रसाद शर्मा परिवार द्वारा विगत 25वर्षों से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा अपने घर से बनी मिठाइयां थाली में सजाकर लाती है,एवं बड़ी श्रद्धा भक्ति के दीप धूप के साथ उपस्थित महिला ,पुरुषों द्वारा दूध,दही को मटकी में सामूहिक रूप बिलोने की रस्म कर दही की मटकी को सामूहिक रूप से गोवर्धन जी के ऊपर आल की के पालकी जय कन्हैया लाल के घोष के साथ उड़ेलकर दही मक्खन घर से बने शुद्ध पकवान के भोग नैवेद्य लगाकर उपस्थित महिलाओं द्वारा आरती कुंज बिहारी की गा कर बड़े ही उत्साह व भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा पर्व का सुंदर आयोजन किया गया
यह आयोजन सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन मध्य प्रदेश केप्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा के निवास पर प्रति वर्ष बड़े ही धूमधाम श्रद्धा,भक्ति व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री मति भगवंती देवी शर्मा, संगीता शर्मा,शकुंतला नौलखा,हीना श्री वास्तव,श्यामा देवी,विश्वकर्मा, कलावती शर्मा,रुक्मणी अग्रवाल, लीला अदावदिया, दीपिका मेनारिया, शंभू प्रसाद शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, मधुसूदन शर्मा, अभिषेक अदावदिया सहित कई रहवासी उपस्थित थे।