📰 पूरी खबर:


नीमच। कायस्थ समाज नीमच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का दूज पूजन कार्यक्रम बुधवार, ११ नवंबर २०२६ को विकास नगर स्थित वैभव सुखधाम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में समाजजनों एवं मातृशक्तियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजन-अर्चन कर समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की आराधना करते हुए सामूहिक रूप से समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के संयांजक संजय भटनागर एवं प्रकाश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजन के दौरान समाज की ओर से तीन प्रमुख संकल्प भी लिए गए। शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना हेतु भूमि प्राप्त करना, समाज के लिए एक सामाजिक भवन एवं चरित्रालय का निर्माण करना तथा समाज में एकजुटता, समृद्धि और आपसी सामंजस्य स्थापित करना शामिल रहा।
कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना द्वारा समाज कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। 
संरक्षक ब्रजेश सक्सेना ने समाज में एकता और आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही तथा दीपावली व दूज पूजन की हार्दिक बधाई दी। 
पूजन कार्यक्रम में दीपक राय गौड़ द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का वाचन किया गया। तथा समाज के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। 
पूजन कार्यक्रम में मार्गदर्शक मण्डल के राजेश जौहरी, अशोक सक्सेना, बसंत गौड़, महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष कृष्णा निगम, सचिव प्रीति सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ. कीर्ति सक्सेना, सलाहकार एवं मार्गदर्शक  वीणा सक्सेना के साथ समाज के सम्मानीय सदस्य दिलीप कुमार निगम, आशीष कुमार सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, आराध्य श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, एस.के. सक्सेना, उर्मिला गौड़,  अन्य सदस्य  दीपिका सक्सेना, आरती श्रीवास्तव, सभ्मता रॉय गौड़ आदि कायस्थजन भी उपस्थित थे। 
अंत में सचिव नितिन सक्सेना ने समस्त समाजजनों को दीपावली व दूज पूजन की शुभकामनाओं के साथ ही आभार प्रकट किया तथा सभी समाजजनों ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज से समाज के सर्वांगीण विकास एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव पंकज श्रीवास्तव ने दी ।