📰 पूरी खबर:

 

नीमच । वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष चौरसिया के 26 वर्षीय पुत्र इशांत चौरसिया का रविवार की देर रात्रि को दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। जिसकी अंतिम यात्रा उनके निवास नीमच  सिटी से निकाली गई। मुक्तिधाम पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अग्नि संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार रोडवेज बस स्टैंड के सामने नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। इशांत को नम आंखों से सभी ने  विदाई दी। इशांत के मित्रों दुःखी होते हुए  बताया कि वह सभी से सदैव हंस बोलकर सेवा कार्य करता था सदैव एक दूसरे के दुःख सुख में सदैव सेवा के लिए तत्पर रहता था। परिवार तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणीय  रहता था।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में मध्य प्रदेश भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन,
बैंकुठ धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन मोड़ी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र भटनागर, वरिष्ठ एडवोकेट सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष पंजाबी आयुष कोठारी, विनय मारु,आदित्य मालु, दारा सिंह यादव,अजय तिवारी मनासा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी के राजा चौरसिया, 
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अर्जुनसिंह जायसवाल, विजय बाफना, वीरेंद्र जायसवाल ,रमेश राठौड़ रामचंद्र धनगर, योगेश जैन,आयूष कोठारी, जनरल सिंह चौहान, रमेश लक्ष्यकार, सूरज बोरीवाल, महिपाल सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, संतोष पंजाबी, विनोद नागदा, योगेश जैन, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में हजारों का जन सेलाब उमड़ा।