Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विदिशा और धार में 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा एवं गांजे के पौधे जप्त दो आरोपी गिरफ्तार ✦ पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का किया विमोचन ✦ बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से उज्जैन में भेंट की ✦ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ ईशान चौरसिया हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार ✦ भाजपा नेता मनीष चौरसिया को पुत्र शोक,  इशांत चौरसिया की देह पंच तत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई ✦ ब्रह्माकुमारी संस्थान में पर्यावरण की रक्षा को ध्यान रख दीपावली मनाई गई नीमच व आसपास के तीन हजार से अधिक ब्रह्मावत्सों ने अलौकिक दीपावली मनाई ✦ दूध की लड़ाई अब आर-पार: मनवाखेड़ा से बजा बिगुल, कल डबोक में होगा महा-फैसला,  11 नवंबर को धूणी माता मेला ग्राउंड में जुटेंगे हजारों गौपालक, फैसला नहीं हुआ तो दूध की सप्लाई रोकने पर होगा विचार ✦ भाजपा नेता मनीष चौरसिया को पुत्र शोक,  इशांत चौरसिया की देह पंच तत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई, ✦ कलेक्टर श्री चंद्रा ने परिवार सहित रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ मनाई दीपावली ✦ जीवन परिचय-मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद ✦ सिंधु सेना महिला संगठन ने दी बच्चों को खुशियों की सौगात,१५ वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा,  १५० बच्चों को दीपावली के दिए गिफ्ट ✦ वृंदावन गौशाला चल्दू में धूमधाम से मनाई जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा ✦ होटल हाइवे 24×7 पर विवाद में भाजपा नेता मनीष चौरसिया के पुत्र ईशान का निधन, तीन अन्य लोग घायल जिसमें मेघ जैन पिता राकेश पप्पू जैन भी शामिल ✦ उदयपुर में बुजुर्ग दंपती 3 दिन  तक डिजिटल अरेस्ट रखा ,  42.10 लाख ठगे,दूसरी 50 लाख की एफडी पर थी ठगों की नजर, दामाद की सूझबूझ से टली बड़ी ठगी ✦ मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विदिशा और धार में 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा एवं गांजे के पौधे जप्त दो आरोपी गिरफ्तार ✦ पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का किया विमोचन ✦ बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से उज्जैन में भेंट की ✦ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ ईशान चौरसिया हत्याकांड: 4 आरोपी गिरफ्तार ✦ भाजपा नेता मनीष चौरसिया को पुत्र शोक,  इशांत चौरसिया की देह पंच तत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई ✦ ब्रह्माकुमारी संस्थान में पर्यावरण की रक्षा को ध्यान रख दीपावली मनाई गई नीमच व आसपास के तीन हजार से अधिक ब्रह्मावत्सों ने अलौकिक दीपावली मनाई ✦ दूध की लड़ाई अब आर-पार: मनवाखेड़ा से बजा बिगुल, कल डबोक में होगा महा-फैसला,  11 नवंबर को धूणी माता मेला ग्राउंड में जुटेंगे हजारों गौपालक, फैसला नहीं हुआ तो दूध की सप्लाई रोकने पर होगा विचार ✦ भाजपा नेता मनीष चौरसिया को पुत्र शोक,  इशांत चौरसिया की देह पंच तत्व में विलीन, नम आंखों से दी विदाई, ✦ कलेक्टर श्री चंद्रा ने परिवार सहित रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ मनाई दीपावली ✦ जीवन परिचय-मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद ✦ सिंधु सेना महिला संगठन ने दी बच्चों को खुशियों की सौगात,१५ वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा,  १५० बच्चों को दीपावली के दिए गिफ्ट ✦ वृंदावन गौशाला चल्दू में धूमधाम से मनाई जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा ✦ होटल हाइवे 24×7 पर विवाद में भाजपा नेता मनीष चौरसिया के पुत्र ईशान का निधन, तीन अन्य लोग घायल जिसमें मेघ जैन पिता राकेश पप्पू जैन भी शामिल ✦ उदयपुर में बुजुर्ग दंपती 3 दिन  तक डिजिटल अरेस्ट रखा ,  42.10 लाख ठगे,दूसरी 50 लाख की एफडी पर थी ठगों की नजर, दामाद की सूझबूझ से टली बड़ी ठगी ✦
Local News

वृंदावन गौशाला चल्दू में धूमधाम से मनाई जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा

📅 09 Nov, 2026
Main News Photo

📰 पूरी खबर:

नीमच।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम चल्दू स्थित वृंदावन गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गोवर्धन एवं गौ-माता का पूजन किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौ-माता का पूजन-अर्चन कर गौवंश को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।

इस अवसर पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा और सुना।

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास : जिला पंचायत अध्यक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि गौ-पालन एवं पशुपालन हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन द्वारा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से इन योजनाओं का लाभ लेकर पशुपालन को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।

दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर : कलेक्टर

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार जिले में पशुपालकों एवं गोपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नीमच जिले से दो वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान को राज्य स्तर पर भी संचालित किया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालकों को विगत वित्तीय वर्ष में लगभग 48 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष तक इसे बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है,जिससे पशुपालक उन्नत नस्ल के पशु खरीदकर दुग्ध उत्पादन बढ़ा सकेंगे।

कलेक्टर ने बताया कि पिछले वर्ष एक हजार पशुपालकों को चारा मिनी किट वितरित की गई थीं तथा इस वर्ष दो हजार अतिरिक्त पशुपालकों को मिनी किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जिले में नवीन सहकारी बैंक की स्थापना की घोषणा के बाद इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन पशुपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहा है।

गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के विजेताओं को वितरित किए चेक

कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता गोपालकों को पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए गए। अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए गौ-पालन एवं पशुधन विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उपसंचालक पशुपालन डॉ. ए.आर. धाकड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए योजना के उद्देश्यों एवं विजेताओं को प्रदान की जाने वाली पुरस्कार राशि की जानकारी दी।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की अन्य गौशालाओं में भी विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गौशाला समिति के पदाधिकारी, स्थानीय सरपंच एवं पंचगण तथा बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

.गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की अन्य गौशालाओं में भी विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गौशाला समिति के पदाधिकारी, स्थानीय सरपंच एवं पंचगण तथा बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime