📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। सिंधु सेना महिला संगठन द्वारा 150 से अधिक बच्चों को दीपाावली के गिफ्ट भेंट किए। गांधीवाटिका में आयोजित कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। सिंधु सेना महिला संगठन जिलाध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा कि त्योहार की असली सार्थकता अपने घरों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों के जीवन में उजाला पहुंचाने में है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवसर मिलते ही जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। दीपावली का त्योहार सिर्फ अपने घर को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी गई।
15 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा-
सिंधु सेना महिला संगठन पिछले 15 वर्षो से लगातार आयोजित किया जा रहा है । इसका उद्देश्य बच्चों में सेवा भाव, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। आयोजन के दौरान गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजू शर्मा ने कहा समाज में हर व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दिवाली केवल अपने घर को सजाने और रोशन करने का त्योहार नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का अवसर है। इस पहल के माध्यम से बच्चों ने सेवा और सहयोग का संदेश देते हुए दिवाली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा कीं।