📰 पूरी खबर:

 

नीमच। नीमच शहर में देर रात होटल हाईवे 24×7 पर हुए विवाद में  भाजपा नेता के पुत्र की मौके पर मौत हो गयी एवं 3 अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भरभड़िया चौराहे स्थित एक कैफे पर बीती रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान भाजपा नेता मनीष चौरसिया के पुत्र ईशान चौरसिया की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घायलों में निहाल पिता रवि शर्मा (20), निवासी नीमच सिटी, रुद्राक्ष पिता राजेश (25), निवासी वीर पार्क रोड़ तथा मेग पिता राकेश पप्पू जैन, निवासी विकास नगर शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित जिला चिकित्सालय पहुंचे। ऐसे में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी अस्पताल पहुंचे।