📰 पूरी खबर:

 

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित ‘हाईवे 24×7’ कैफे पर दीपावली की रात हुए बहुचर्चित खूनी संघर्ष और ईशान  चौरसिया हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। कैंट थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि  अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।यह पूरा मामला दीपावली की रात का है, जब चंगेरा मंडी क्षेत्र में पटाखे (रॉकेट) फोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते भड़भड़िया चौराहे पर स्थित ‘हाईवे 24×7’ होटल-कैफे के पास पहुंचा, जहां दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों और मुक्कों से हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के युवक पर गाड़ी (थार) चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। इस भीषण मारपीट में भाजपा नेता मनीष चौरसिया के 26 वर्षीय पुत्र ईशान चौरसिया की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पक्ष से रवि सहित अन्य लोग घायल हुए थे। चौंकाने वाला पहलू यह रहा था कि थाने में कागजी कार्रवाई और बयान देने तक ईशान पूरी तरह होश में था, लेकिन जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
गर्दन और कान के नजदीक गहरी चोट से हुई ईशान की मौत
नीमच. शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़भडिया चौराहा स्थित 'हाईवे 24 7 (एमपी-24) कैफे पर दिवाली की रात हुए भाजपा नेता मनीष चौरसिया के बड़े बेटे ईशान चौरसिया 26 वर्ष हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। देर शाम आई पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसे कान और गर्दन के समीप गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने करते हुए स्वीकार किया कि ईशान की हत्या हुई है। थाने पर दर्ज कराए बयान, फिर पहुंचा अस्पताल रविवार-सोमवार की दरमियानी रात कैफे पर 20 से अधिक युवकों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया था। कुछ दूरी पर बैठे दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि एक गुट के युवक पटाखे चला रहे थे जो दूसरे गुट बैठे युवकों की ओर जा रहे थे। इससे लेकर विवाद बढ़ा। बताया गया कि विवाद की शुरुआत नई कृषि उपज मंडी क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद तीन अलग अलग स्थानों पर पर दोनों गुट आमने सामने हुए थे। विवाद बढ़ने के बाद ईशान चौरसिया को फोन लगाकर घर से बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर विवाद चल ही रहा था। ईशान ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया था। इस बीच किसी ने उस पर भी हमला किया जिससे उसके कार और गर्दन के हिस्से में गहरी चोट लगी। खून नहीं ईशान चौरसिया बहने से चोट की गंभीरता का अहसास नहीं हुआ। विवाद होने के बाद ईशान नीमच कैंट थाने पहुंचा था। जहां उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम के संबंध में बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद मेडिकल कराने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा, जहां चिकित्सक उसकी जांच करते इससे पहले ही अस्पताल में उसकी मौत हो गई। विवाद में निहाल शर्मा पिता रवि शर्मा 20 वर्ष निवासी नीमच सिटी का नाम भी इस मामले में सामने आया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष से रवि और एक स्थानीय नाकेदार के पुत्र की संलिप्तता उजागर हुई है। विवाद के बीच मौके पर मौजूद रवि को थार वाहन से जोर टक्कर मारी गई। इससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। उसे गंभीर रूप से घायल होने और नाजुक हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। विवाद में रुद्राक्ष (रुद्रांश) पिता राजेश 25 वर्ष निवासी वीर पार्क रोड भी घायल हुए है, जिनका उपचार जारी है। विवाद में पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन के पुत्र मेघ जैन निवासी विकास नगर का नाम भी सामने आया है।बड़ी संख्या में संदिग्धों को थाने लाया जा चुका था। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस कार्रवाई में भी तेजी देखने को मिली। भाजपा नेता के बेटे की मौत की खबर लगते ही सोमवार सुबह जिला अस्पताल में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा नेता महेंद्र भटनागर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।