📰 पूरी खबर:

मनासा । रामपुरा से कुकड़ेश्वर कन्या शाला में मजदूरी के लिए आ रहे तीन लोगों की बाइक को हनुमंतिया रोड, कुकड़ेश्वर पर पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को तीनों बाइक से रामपुरा की ओर से कुकड़ेश्वर आ रहे थे। इसी दौरान हनुमंतिया रोड पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश पिता केशुराम की मृत्यु हो गई, जबकि शिवलाल पिता मदनलाल धनगर निवासी इनायतपुरा एवं हरीश पिता बंशीलाल रेगर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजू कुमार मारू एवं प्रधान आरक्षक 442 लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को तत्काल मनासा अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतक कैलाश का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया �