📰 पूरी खबर:

 

नीमच। कोठी स्कूल मैदान की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति मिलने पर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने विधायक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक दिलीप सिंह परिहार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं का विस्तार एवं युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बाउंड्रीवाल निर्माण से कोठी स्कूल मैदान में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष विनोद शर्मा, सत्तार भाई ऑटो वाले, बंदू पहलवान, प्रमोद शर्मा, अनिल सुराह, हामिद पठान, शंकर कप्तान, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव, पार्षद रामचंद्र धनगर, विजेंद्र सिंह बैंस, जतिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।