📰 पूरी खबर:

तिलस्वां.31 जुलाई को 'हनुमान अंश' नाम की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, तीसरे हफ्ते में इसमें भारी उछाल आया और इसने 10.5 करोड़ रुपये कमाए; सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ 1.8 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। अभी इसकी कमाई 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इसके प्रोडक्शन बजट पर 500% से ज्यादा का मुनाफा है।
 'हनुमान अंश' की शुरुआत 10 लाख रुपये से हुई और इसने पहले में 1.08 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए, लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया।फिल्म 'हनुमान अंश' के रवि के. पाराशर हैं। इस फिल्म में कलर ग्रेडिंग का रवि के. पाराशर सीनियर डी आई कलरिस्ट स्टूडियो - गलेरो ग्रेस ने किया।
रवि पिछले 16 वर्ष से फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत। 
अनदेखी वेब सीरीज सोनी लीव, आर्टिकल 15 सहित कई फ़िल्मों में काम कर चुके है।
Di कलरिस्ट रवि पाराशर ने बताया की यह फिल्म महान संत नीम करोली बाबा के जीवन और हनुमान जी के प्रति उनकी अटूट आस्था पर आधारित है, जिसे विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित किया गया है।